महासमुन्द
महासमुंद, 4 जुलाई। नगर क्षेत्र में सडक़ों पर घूमने वाले आवारा मवेशियों की बढ़ती समस्या और उनसे होने वाली सडक़ दुर्घटनाओं की आशंका को देखते हुए जिला कलेक्टर के निर्देश पर नगर पालिका ने विशेष अभियान चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के प्रभावी संचालन के लिए नगर पालिका कर्मचारियों का विशेष दल गठित किया जाएगा, जो प्रतिदिन नगर के प्रमुख मार्गों, चौक. चौराहों, बाजार क्षेत्रों तथा आवासीय इलाकों में नियमित पेट्रोलिंग करेगा। मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा ने बताया कि गठित दल सडक़ पर खुले घूमते मवेशियों को चिन्हित कर उन्हें पकडऩे की कार्रवाई करेगा। पकड़े गए मवेशियों को गौ धाम भेजा जाएगा। इसके साथ ही संबंधित पशुपालकों की पहचान कर उनके विरुद्ध नगर पालिका अधिनियम एवं प्रचलित नियमों के तहत जुर्माना सहित नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।
सीएमओ ने कहा कि नगर में कई स्थानों पर पशुपालकों द्वारा मवेशियों को खुले में छोड़ दिया जाता है. जिससे मुख्य मार्गों पर यातायात बाधित होता है और राहगीरों तथा वाहन चालकों को दुर्घटनाओं का खतरा बना रहता है। कई बार मवेशियों के कारण गंभीर हादसे भी सामने आए हैं। इस स्थिति को नियंत्रित करने के लिए नगर पालिका अब नियमित रूप से सुबह और शाम पेट्रोलिंग करेगी तथा लापरवाही बरतने वाले पशुपालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करेगी।
नगर पालिका ने सभी पशुपालकों से अपील की है कि वे अपने मवेशियों को घर अथवा गौशाला में सुरक्षित रखें और उन्हें सार्वजनिक सडक़ोंष बाजारों तथा अन्य सार्वजनिक स्थानों पर खुला न छोड़ें। नगर पालिका ने स्पष्ट किया है कि अभियान निरंतर जारी रहेगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के साथ किसी प्रकार की रियायत नहीं बरती जाएगी। नगर पालिका का मानना है कि इस विशेष अभियान से नगर की यातायात व्यवस्था में सुधार होगाए सडक़ दुर्घटनाओं में कमी आएगी तथा आम नागरिकों को सुरक्षित और सुगम आवागमन की सुविधा मिल सकेगी।