महासमुन्द

9 करोड़ का जब्त गांजा किया नष्ट
03-Jul-2026 4:56 PM
9 करोड़ का जब्त गांजा किया नष्ट

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 3 जुलाई। पुलिस ने गुरुवार को 18 क्विंटल 69 किलो 963 ग्राम जब्त अवैध गांजा कीमत लगभग 8 करोड़ 95 लाख 43 हजार लगभग का नष्टीकरण किया।

 गांजा नष्टीकरण अभियान के तहत जिला पुलिस महासमुंद ने अब तक कुल 38 क्विंटल 62 किलो 963 ग्राम गांजा का नष्टीकरण किया है। नष्टीकरण किए गांजा की कीमत लगभग 19 करोड़ 42 लाख 21 हजार 650 रुपए है। ये गांजा जिले के विभिन्न थानों में जब्थ थे। इनमें साल 2025 के 15 प्रकरण व वर्ष 2026 के 70 प्रकरण सहित कुल 85 प्रकरण शामिल है। जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी की उपस्थिति में विधिवत भौतिक सत्यापन पश्चात जब्त अवैध मादक पदार्थ गांजा के  नष्टीकरण की कार्रवाई की गई। बालाजी प्लांट बेलसोंडा में गांजा नष्टीकरण के वक्त जिला स्तरीय ड्रग्स डिस्पोजल कमेटी के अध्यक्ष. पुलिस अधीक्षक महासमुंद, सदस्य जिला आबकारी अधिकारी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक महासमुंद उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट