महासमुन्द

उपडाकपाल भूपेंद्र साहू का तबादला, दी विदाई
03-Jul-2026 2:52 PM
उपडाकपाल भूपेंद्र साहू  का तबादला, दी विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 3 जुलाई । उप डाकघर पिथौरा में पदस्थ उप डाकपाल भूपेंद्र साहू का स्थानांतरण भखारा उप डाकघर में हो गया है। इस अवसर पर पिथौरा उप डाकघर के कर्मचारियों और ग्रामीण डाक सेवकों द्वारा एक विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कर्मचारियों ने श्री साहू को शाल और श्रीफल भेंट किया। वहीं दीपक गौतम एवं प्रेम द्वारा उन्हें व्यक्तिगत रूप से भेंट दी गई। श्री साहू पिछले तीन वर्षों से पिथौरा उप डाकघर में कार्यरत थे।

विदाई के अवसर पर ग्रामीण डाक सेवक जीत चंद्राकर, दीपक गौतम, मुक्ति डडसेना, हर्ष साहू, मनीषा सहित अन्य डाक सेवकों ने उनके कार्यकाल का उल्लेख किया। डाक सहायक गजराज धु्रव ने श्री साहू के आगामी कार्यकाल और भविष्य के लिए शुभकामनाएं व्यक्त कीं। इस कार्यक्रम में पोस्टमैन दिगेंद्र, सरिता, पूर्णिमा, रश्मि, पूनम, प्रदीप, रूपेश, उमेश्वरी, कमलकांत, त्रिलोकी, होलिका, सौरभ, सुनील, दामिनी, भोलाराम, थानेश्वर, अखिलेश, हूमेश, थरेश, हर्ष, मंजूलता, आदेश, राकेश, प्रियंका, अमन, हितेश, नोतराम, अनुज, मनीष, मेघा, मोनिका, शालिनी, हेमलता, अभिमन्यु और राजेश सहित सभी डाक कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट