महासमुन्द

सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह
01-Jul-2026 4:23 PM
सेवानिवृत्ति पर विदाई समारोह

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जुलाई। वेयर हाउस के कर्मचारी रामकृष्ण यादव की सेवानिवृत्ति अवसर पर मंगलवार को क्षेत्र प्रबंधक सीपी जोशी के मार्गदर्शन में एक समारोह आयोजित कर विदाई दी गई।

इस अवसर पर श्री जोशी ने कहा कि कर्मचारी-अधिकारी की निष्ठा, ईमानदारी और कड़ी मेहनत से किसी संस्था की प्रगति सुनिश्चित होती है। जीवन का सबसे अधिक समय संस्था को देने वाले  यदि सेवानिवृत होते हैं तो सबसे अधिक नुकसान उस संस्था को ही होता है। हालांकि यह विधान है कि एक निश्चित आयु पश्चात उन्हें आराम चाहिए होता है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि वे हमारे लिए आदरणीय नहीं हैं। बल्कि यही सच है कि गाहे-बगाहे हमें उनके अनुभवों की जरूरत होगी। अत: हमें उनसे दूर नहीं रहना चाहिए और समय-समय पर उनके अनुभवों से वाकिफ होना चाहिए।

       सेवानिवृत हो रहे श्री यादव ने कहा कि पता ही नहीं चला कि समय कैसे बीत गया। इस लंबे सफर में महसूस हुआ कि एक मां वो होती हैं जो जन्म देती हैंंंंंं और एक मां वो भी होती हैं जो जीवन देती हैं। वेयरहाउस ने मुझे ही नहींंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंंं बल्कि मेरे परिवार को भी जीवन दिया। हर रोज मैं एक घर से निकलता था, थोड़ी दूर चलकर दूसरे घर में चला आता था। एक परिवार से थोड़ी ही दूर में मेरा यह दूसरा परिवार था। सभी का स्नेह मिला इसलिए काम कभी बोझ नहीं लगा। मैं संस्था को सिर्फ समय और मेहनत दे सकता था, दिया। आज महसूस हो रहा है कि अब शायद जीवन ढलान पर है। जितनी उम्र में मैंने इस संस्था को ज्वाइन किया शायद उतने ही दिनों के लिए एक बार फिर से वापस उस घर में रहने जा रहा हूं। मन को कोई बांध नहीं सका है।

जब भी मुझे आप सभी की कमी महसूस होगी, मैं बार-बार आपसे मिलने आ जाया करूंगा। मानव स्वभाव के अनुसार यदि मुझसे कोई गलती हुई होगी तो आप सभी से क्षमा चाहता हूं।

       श्री यादव की सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ वेयर हाउस कार्पोरेशन के अध्यक्ष एवं महासमुंद के पूर्व सांसद चंदूलाल साहू ने उनके दीर्घायु की कामना करते हुए कहा कि अनुभवों की जरूरत हर किसी को होती है। संस्थान में निर्विवाद रहकर निष्ठापूर्वक काम करने के लिए बधाईयां। विदाई समारोह में राहुल पटिल, रविन्द्र रामटेके, पीलू, पप्पू, कौशल, सुुनंदा, मंजू, सरिता, मीना, सुरेश हठीले, तुलसी, दीपक, विनोद, ओमप्रकाश, शिव, प्रशांत, हेमंत, शुभम, श्याम, सूरज, लक्ष्मी सतीश आदि उपस्थित थे। 


अन्य पोस्ट