महासमुन्द

पिथौरा नपं में सतप्रीत, नरेश व किशोर बने एल्डरमैन
01-Jul-2026 4:21 PM
 पिथौरा नपं में सतप्रीत, नरेश व किशोर बने एल्डरमैन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 1 जुलाई । नगर पंचायत पिथौरा में भाजपा के वरिष्ठ नेता नरेश सिंघल, सतप्रीत (विक्की) सलूजा एवं किशोर पटेल को एल्डरमैन मनोनीत किए जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों और नगरवासियों ने बधाई दी है।

ज्ञात हो कि वे लंबे समय से भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता के रूप में संगठन को मजबूत करने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते रहे हैं। वे पूर्व में संगठन के अनेक पदों में रहकर पार्टी संगठन का काम करते आ रहे हंै और इस दौरान उन्होंने क्षेत्र की विभिन्न जनसमस्याओं के समाधान तथा विकास कार्यों को आगे बढ़ाने में सक्रिय योगदान दिया। सामाजिक और धार्मिक गतिविधियों में भी उनकी सहभागिता लगातार बनी रही है।

एल्डरमैन मनोनीत होने के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों ने उनका स्वागत कर शुभकामनाएँ दीं। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके अनुभव और जनसेवा की भावना का लाभ नगर पंचायत पिथौरा को मिलेगा तथा वे जनहित के मुद्दों को मजबूती से उठाते हुए विकास कार्यों को नई गति देंगे।

अपने मनोनयन पर सतप्रीत (विक्की) सलूजा ने पार्टी के शीर्ष नेतृत्व एवं संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और पारदर्शिता के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि नगर पंचायत क्षेत्र में स्वच्छता, मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, नागरिक समस्याओं के त्वरित समाधान और विकास कार्यों को प्राथमिकता देना उनकी पहली जिम्मेदारी होगी।


अन्य पोस्ट