महासमुन्द

गांजा तस्करी, एक बंदी
01-Jul-2026 4:21 PM
गांजा तस्करी, एक बंदी

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1जुलाई। गांजा तस्करी करते रायपुर के एक युवक को पुलिस ने पकड़ा।

एन्टी नारकोटिक टास्क फोर्स ने 29 जून को थाना तेंदूकोना में अवैध गांजा बिक्री एवं परिवहन के विरुद्ध अभियान के तहत प्रभावी कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक साहू उरकुरा थाना खमतराई जिला रायपुर को एक सिल्वर लाल रंग की मोटरसाइकिल में गांजा परिवहन करते ग्राम मोंगरापाली के पास पकड़ा है। बरामद गांजा 3 किलो 800 ग्राम की कीमत 1 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने गांजा परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल को भी बरामद किया है। आरोपी के खिलाफ धारा 20 ख के तहत कार्रवाई कर उसे जेल भेज दिया गया है।


अन्य पोस्ट