महासमुन्द

जनचौपाल में विधायक ने सुनीं समस्याएं
01-Jul-2026 3:45 PM
जनचौपाल में विधायक ने सुनीं समस्याएं

महासमुंद,1जुलाई। महासमुन्द विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने मंगलवार को ग्राम रायतुम और कछारडीह में जनचौपाल लगाकर ग्रामीणों से भेंट कर उनकी समस्याओं एवं आवश्यकताओं को गंभीरता से सुना। इस अवसर पर ग्रामीणों ने सडक़, पेयजल, बिजली जैसी अन्य मूलभूत सुविधाओं से संबंधित अपनी समस्याओं से अवगत कराया। विधायक श्री सिन्हा ने ग्रामीणों को उनकी समस्याओं के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि उनकी मांगों एवं समस्याओं के निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्यवाही की जाएगी। इस अवसर पर निर्भय नायक, शम्मी सलूजा, कमल कौशिक,देवेंद्र राय,पप्पू पटेल,डोमन यादव आदि सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट