महासमुन्द
रामसागरपारा स्कूल में प्रवेशोत्सव
29-Jun-2026 3:54 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,29 जून। शासकीय माध्यमिक शाला रामसागरपारा संकुल पटेवा में शनिवार को नवीन शिक्षा सत्र 2026.27 में नवप्रवेशी बच्चों का स्वागत कर शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया । इस अवसर पर सरपंच आशा बाई ठाकुर, शाला प्रबंधन समिति से दिनेश यादव, उमाशंकर ध्रुव, गोपाल यादव, तानसिंह, अमारू, द्रोपती यादव, पंचायत पंच कामिन ठाकुर आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम में नव प्रवेशी बच्चों का स्कूल ड्रेस देकर एवं खीर पूड़ी खिलाकर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में प्रधान पाठक ऋषि पटेल, शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष ओमप्रकाश यादव, शिक्षक मुरलीधर निषाद, प्राथमिक शाला प्रधान पाठक दुष्यंत सिन्हा, विद्यार्थियों एवं महिला समूह का उपस्थित थे। आभार प्रदर्शन शिक्षक रविकांत गोस्वामी ने किया।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे