महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
पिथौरा, 28 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मासिक रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 135वें एपिसोड का प्रसारण रविवार को स्थानीय भाजपा नेता एवं व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल के निवास पर सुना गया। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष सहित विकासखंड के विभिन्न वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
‘मन की बात’ में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की हालिया वैज्ञानिक और तकनीकी उपलब्धियों को रेखांकित किया। पिथौरा में आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रितराम सूर्यवंशी, व्यापार प्रकोष्ठ के जिला संयोजक वेदप्रकाश गोयल, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष प्रियांशु दीक्षित, एल्डरमैन विक्की सलूजा और व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य कुलदीप अग्रवाल उपस्थित थे। इनके अतिरिक्त, पूर्व एल्डरमैन शशि डड़सेना, युवा मोर्चा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य दुर्गेश सिन्हा, पार्षद संतोष डड़सेना, वरिष्ठ भाजपा नेता रैदास गोयल, बुधराम डड़सेना तथा सालिकराम डड़सेना सहित अन्य स्थानीय कार्यकर्ता भी कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।