महासमुन्द
शाला प्रवेश उत्सव
26-Jun-2026 3:19 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,26 जून। स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल नयापारा महासमुंद में 25 जून को शाला प्रवेश उत्सव का उत्साहपूर्वक आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य नवप्रवेशी विद्यार्थियों का स्वागत करना तथा नए शैक्षणिक सत्र का शुभारंभ करना था। इस अवसर पर पहली कक्षा से लेकर दसवीं कक्षा तक के छात्र-छात्राओं को नि:शुल्क पाठ्यपुस्तकों का वितरण किया गया। साथ ही विद्यार्थियों का गुलाल लगाकर एवं चॉकलेट भेंट कर आत्मीय स्वागत किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि देवीचंद राठी, उपाध्यक्ष नगर पालिका परिषद महासमुंद रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्राचार्य अमी रूफ स ने की। विशिष्ट अतिथियों के रूप में शहर मंडल भाजपा अध्यक्ष, गोपाल वर्मा, राहुल आवड़े पार्षद तथा जितेन्द्र ध्रुव पार्षद उपस्थित रहे।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे