महासमुन्द
महासमुंद, 25 जून। मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के अंतर्गत संचालित मोबाइल मेडिकल यूनिट एमएमयू वाहन को आधुनिक सुविधाओं के साथ अपडेट किया गया है। वाहन में आवश्यक चिकित्सकीय उपकरणों एवं सुविधाओं को और बेहतर बनाया गया है, जिससे नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर धर्मेन्द्र भारद्वाज ने बताया कि अद्यतन एमएमयू वाहन के माध्यम से शहरी क्षेत्रों की स्लम बस्तियों एवं वार्डों में पहुंचकर नागरिकों को नि:शुल्क स्वास्थ्य परीक्षणए परामर्श एवं दवा वितरण की सुविधाएं प्रदान की जा रही हैं। उपलब्ध नई सुविधाओं से मरीजों को अधिक बेहतर एवं त्वरित स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिलेगा।
उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाना है। अद्यतन एमएमयू वाहन के संचालन से योजना की प्रभावशीलता में वृद्धि होगी तथा अधिक से अधिक नागरिकों को लाभ मिल सकेगा। एरिया प्रोजेक्ट मैनेजर ने नागरिकों से अपील की है कि वे अपने क्षेत्र में निर्धारित तिथि एवं समय पर पहुंचने वाले एमएमयू वाहन का लाभ लेकर स्वास्थ्य जांच एवं उपचार सुविधाओं का लाभ उठाएं।