महासमुन्द

लोमड़ी के हमले से 2 महिलाएं घायल
24-Jun-2026 4:10 PM
लोमड़ी के हमले से  2 महिलाएं घायल

महासमुंद,24जून। जिले के बाागबाहरा क्षेत्र स्थित ग्राम सोनापुटी में मंगलवार को एक खूंखार लोमड़ी के हमले से गांव की दो महिलाएं घायल हो गईं। जिनमें से एक को गंभीर हालत में महासमुंद भेज दिया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार 70 वर्षीय मनमत ठाकुर सुबह नदी में नहाने जा रही थीं। इसी दौरान अचानक एक खूंखार लोमड़ी ने उस पर हमला कर दिया। हमले से उनके सीधे हाथ में चोट आई है। मनमत ठाकुर की चीख-पुकार सुनकर 45 वर्षीय कृष्णी बाई साहू उन्हें बचाने के लिए आगे बढ़ीं। इस दौरान लोमड़ी ने उस पर भी हमला कर दिया। हमले में कृष्णी बाई के चेहरे एवं हाथ में चोटें आई हैं।

प्राथमिक उपचार के बाद कृष्णी बाई की स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए महासमुंद रेफर किया गया है। घटना के बाद गांव में भय का माहौल है।


अन्य पोस्ट