महासमुन्द

पुलिस की नाकाबंदी देख फरार आरोपी गिरफ्तार
24-Jun-2026 4:10 PM
पुलिस की नाकाबंदी देख फरार आरोपी गिरफ्तार

गांजा लदे वाहन को रास्ता दिखा रहा था

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 24 जून। गांजा परिवहनकर्ता का सहयोगी पायलेटिंग करने वाले फ रार आरोपी को महासमुंद पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपी गांजा लदे वाहन को रास्ता दिखा रहा था। गांजा बरामदगी के दौरान वह पुलिस की नाकाबंदी को देखकर फरार हो गया था और पिछले दो महीनों से पुलिस को चकमा दे रहा था।

घटनाक्रम अनुसार 5 मई को 09.600 किलो गांजा कीमती 4 लाख 50 हजार के साथ एक तस्कर गिरफ्तार हुआ था। उसकी वाहन के सामने अपने बाइक से एक आरोपी पायलेटिंग कर रहा था। गांजे लदे वाहन को रोककर पुलिस ने आरोपी को पकड़ा तो उसने बलांगीर ओडि़शा से गांजा खरीदकर कबीरधाम में बेचने की योजना के बारे में बताया था। साथ ही बताया था कि उनके वाहन के सामने एक दुपहिया वाहन पायलेटिंग कर रही थी। उस समय पायलेटिग कार का चालक पुलिस को चकमा देते हुए फरार हो गया था।

गांजा परिवहनकर्ता चमन उर्फ  बसंत चन्द्रवंशी आयु 24 वर्ष निवासी ग्राम मोहतरा कला जिला कबीरधाम ने पूछताछ में ताया था कि वह अपने साथी लवकुमार के साथ ओडि़शा से गांजा खरीदकर अपने गांव मोहतराकला जा रहे थे जहां गांजा का पुडिय़ा बना-बनाकर बेचते हैं। उसका साथी लवकुमार दूसरे बाइक में पायलेटिंग करते आगे चल रहा था जो दूर से पुलिस चेकिंग को देख कर भाग गया है।

गिरफ्तार आरोपी के बताये पाते पर फरार आरोपी के घर दबिश दी गई थी फिर भी वह पकड़ से बाहर था। जो फरार था व लगातार पुलिस को चकमा दे रहा था। इस बार तकनीकी पहलुओं के आधार पर जांच पड़ताल जारी थी। इसी दौरान आरोपी के अपने गांव में आने की सूचना मिली तो स्थानीय लोगों ने पुलिस की सहायता से फरार चल रहे आरोपी लव कुमार चंद्रवंशी मोहतरा कला जिला कबीरधाम को घेराबंदी कर पकड़ा है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर महासमुंद जेल भेजा गया है।


अन्य पोस्ट