महासमुन्द

बाइक चोरी, 3 हिरासत में चोरी की 5 गाड़ी बरामद
24-Jun-2026 4:05 PM
बाइक चोरी, 3 हिरासत में   चोरी की 5 गाड़ी बरामद

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24जून। महासमुंद पुलिस ने 24 घंटे में चोरी के तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से 6 चोरी की मोटर सायकलें बरामद हुई हैं। बरामद गाडिय़ों की कीमत 3 लाख 20 हजार रुपए से अधिक बताई आंकी गई है।

22 जून को परमानंद साव साकिन ग्राम आमापाली ने थाना बसना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि 20 जून की रात्रि करीब 01.30 बजे उसने अपनी बजाज प्लेटिना मोटर सायकल को अपने घर के सामने खड़ा कर अंदर सोने चला गया था।

रात में नींद खुलने पर उठा तो देखा कि मोटर सायकल गायब है। आासपास पता तलाश करने पर पता नहीं चला। रिपोर्ट पर थाना बसना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया और त्वरित कार्रवाई करते हुए अज्ञात चोर की पता तलाश शुरू हुई।

 विवेचना के दौरान 23 जून को मुखबिर से सूचना मिली कि बस स्टेण्ड बसना में संदेही अशोक कुमार साहू, डिजेश्वर यादव और अनुराग दास मोटर साइकिल को बेचने की फिराक में हैं। उन्हें गिरफ्तार कर पूछताछ किया गया तो आरोपियों ने प्रार्थी के घर के सामने से मोटर सायकल चोरी करना तथा अन्य 5 गाडिय़ां भी चोरी करना स्वीकार किया।

आरोपियों के संयुक्त बयानों और निशानदेही पर कुल 06 चोरी की मोटर सायकलें बरामद की गईं एवं कल दिनांक 23 जून को आरोपियों को विधिवत् गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई।

आरोपियों से बरामद वाहनों में बजाज प्लेटिना कीमती 20 हजार, एक अन्य बजाज प्लेटिना बिना नम्बर कीमती 20 हजार, एक लाल रंग की मोटर सायकल कीमती 30 हजार, एक एचएफ डीलक्स कीमती 50 हजार, एक हीरो सुपर स्प्लेंडर बिना नम्बर, एक अन्य स्प्लेंडर मोटर सायकल शामिल है।


अन्य पोस्ट