महासमुन्द

शाला प्रवेश उत्सव
24-Jun-2026 2:30 PM
शाला प्रवेश उत्सव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,24 जून। शासकीय प्राथमिक शाला नांदगांव में सोमवार को शाला प्रवेश उत्सव का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में नवप्रवेशी विद्यार्थियों का पारंपरिक रूप से तिलक लगा-मुंह मीठा कराते हुए तथा पुस्तकें एवं गणवेश प्रदान कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनपद पंचायत क्षेत्र क्रमांक.7 की अध्यक्ष विजय लक्ष्मी जांगड़े ने की।

विशिष्ट अतिथि के रूप में शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष सोमनाथ पटेल तथा प्रधान पाठक शीला चंद्राकर उपस्थित रहीं। कार्यक्रम का संचालन अजय बंजारे ने तथा जबकि अंत में प्रधान पाठक शीला चंद्राकर ने सभी अतिथियों,अभिभावकों एवं उपस्थित जनों के प्रति आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर शिक्षक कमलेश पटेल, विनेश कुमार पांडे,लक्ष्मी साहू एवं पोखनलाल चंद्राकर सहित गांव के गणमान्य नागरिक रजऊ जांगड़े, दिनु पटेल, पप्पू पटेल, छन्नूलाल, रंजना, बिंदु एवं विक्रम धीवर उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट