महासमुन्द

राजस्व मंत्री पहुंचे भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के घर
21-Jun-2026 8:07 PM
राजस्व मंत्री पहुंचे भाजपा नेता शंकर अग्रवाल के घर

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

पिथौरा, 21 जून। प्रदेश के राजस्व तथा सारंगढ़ जिला प्रभारी टंकराम वर्मा शनिवार को सारंगढ़ जाते समय पिथौरा में वरिष्ठ भाजपा नेता एवं सारंगढ़ संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल के निवास पर पहुंचे। यहाँ उपस्थित भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंत्री श्री वर्मा का आत्मीय स्वागत किया।

स्वागत के उपरांत मंत्री टंकराम वर्मा ने कार्यकर्ताओं से भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना और स्थानीय संगठन की गतिविधियों व विकास कार्यों के संबंध में विस्तृत चर्चा की। इसके बाद, सारंगढ़ संगठन प्रभारी शंकर अग्रवाल भी महिला मोर्चा सम्मेलन में सम्मिलित होने के लिए मंत्री श्री वर्मा के साथ सारंगढ़ के लिए रवाना हुए।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ऐतराम साहू, सुभाष जालान, थान सिंह दीवान, आनंद साहू, नगर पंचायत अध्यक्ष देवसिंह निषाद, उपाध्यक्ष वीरेंद्र तिवारी, वेद प्रकाश गोयल, नरेश सिंघल, रैदास गोयल, प्रीत राम सूर्ये, विक्की सलूजा, मंडल अध्यक्ष आशीष शर्मा, राजिंदर खनूजा, शशि डड़सेना, बबलू सोनी, दुर्गेश सिन्हा सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट