महासमुन्द

डीईओ बनाए जाने पर राजेश चंद्राकर को डाइट से विदाई
21-Jun-2026 8:03 PM
डीईओ बनाए जाने पर राजेश चंद्राकर को डाइट से विदाई

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 21जून। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) में पदस्थ सहायक प्राध्यापक राजेश चंद्राकर को जिला शिक्षा अधिकारी गरियाबंद बनाये जाने पर डाइट परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी गई।

 इस अवसर पर प्राचार्य अरुण प्रधान ने कहा कि श्री चंद्राकर कर्तव्य निष्ठा के प्रतिमूर्ति है उनके द्वारा की गई अनेक उल्लेखनीय कार्य हमेशा याद किया जायेगा । उप प्राचार्य  उमादेवी शर्मा ने कहा क राजेश चंद्राकर का डाइट में 10 वर्षों का कार्यकाल शिक्षकों एवं छात्राध्यापकों के लिये प्रशंसनीय रहा है । डाइट में संचालित विभिन्न प्रशिक्षकों में उनका विशेष योगदान रहा है  इस अवसर पर डाइट परिवार द्वारा उन्हें सम्मानित करते हुए विदाई दी गई ।

कार्यक्रम के दौरान सहायक प्राध्यापक सुलमा द्विवेदी, व्याख्याता संतोष साहू, टेकरामन सेन, सुमन दीवान, किरण कन्नौजे, तिलोत्मा प्रधान, ईश्वर चंद्राकर, झरना साहू, कार्यालयीन स्टाफ की ओर से सुनील साहू ने कहा कि राजेश चंद्राकर को डाइट में शाला अनुभव कार्यक्रम एवं बालवाड़ी शिक्षण, अंग्रेजी शिक्षण में विशेष योगदान रहा है ।

साहित्यिक एवं सांस्कृतिक प्रभारी व्याख्याता टेकराम सेन ने काव्यमय अंदाज में श्री चंद्राकर को सम्मानित किया।  उन्होंने कहा कि हमारे छात्राध्यापक आपके इंग्लिश क्लब से विशेष लाभान्वित होते रहे हैं । सभी ने एक स्वर में एक नई जिम्मेदारी (जिला शिक्षा अधिकारी) के लिये शुभकामनाएं एवं बधाई दी ।

सम्मान एवं विदाई समारोह के अवसर पर सुनील मरकाम, सुषेण दीवान,  आकांक्षा साहू, प्रदीप साहू, योगेन्द्र पांडे, मीनासाहू, गरिमा सिंह राजपूत, तरुण चंद्राकर, हीरामन, अजय आदि उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट