महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 20 जून। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला महासमुन्द द्वारा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष अमन वर्मा के नेतृत्व में 12 साल बेमिसाल विशेष संपर्क अभियान का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भारतीय जनता युवा मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा उपस्थित रहे। कार्यकर्ताओं ने उनका घोडारी ओवरब्रिज के नीचे आतिशबाजी स्वागत किया गया।
इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष राहुल टिकरिहा ने शासकीय मेडिकल कॉलेज महासमुन्द के छात्रों से भेंट कर राष्ट्र निर्माण में युवा भागीदारी का आह्वान किया। नवकिरण अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्र-छात्राओं से मिलकर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। रेल्वे स्टेशन महासमुन्द का निरीक्षण किया और विकास कार्यों की समीक्षा की। इस दौरान माधव राव टाकसाले एवं अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी सोनिया बांदे का सम्मान किया गया।