महासमुन्द

मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की
20-Jun-2026 2:53 PM
मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण, भाजपाइयों ने दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 20 जून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यकाल के 12 वर्ष पूर्ण होने पर खल्लारी विधानसभा के भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्थानीय दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री के उत्तम स्वास्थ्य और दीर्घायु की कामना करते हुए उन्हें बधाई संदेश प्रेषित किया।

कार्यक्रम में इस्पात मंत्रालय की स्वतंत्र निदेशक अलका चंद्राकर ने प्रधानमंत्री के कार्यकाल को रेखांकित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह कार्यकाल गरीब कल्याण, सुशासन, महिला सशक्तिकरण और युवा शक्ति को समर्पित रहा है। उन्होंने कहा कि एक साधारण पृष्ठभूमि से निकलकर प्रधानमंत्री ने देश के सर्वोच्च लोकतांत्रिक पद पर पहुँचकर समाज के विभिन्न वर्गों—जैसे ग्रामीण, गरीब, युवा, किसान, मजदूर और महिला उद्यमियों की समस्याओं को समझा और उनके लिए योजनाएं तैयार कीं।

अलका चंद्राकर ने केंद्र सरकार की योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि, प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना, जल जीवन मिशन, जनधन योजना, स्वच्छता मिशन, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, गरीब कल्याण अन्न योजना, आयुष्मान भारत, डिजिटल इंडिया, स्टार्टअप, लखपति दीदी और सुकन्या समृद्धि जैसी योजनाएं धरातल पर लागू की गई हैं, जिससे करोड़ों भारतीयों को लाभ मिला है। उन्होंने कहा कि सरकार च्सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वासज् और अंत्योदय के मूल मंत्र पर काम कर रही है। विपक्ष पर साधा निशाना और छत्तीसगढ़ सरकार के कार्यों को सराहा कांग्रेस पर निशाना साधते हुए अलका चंद्राकर ने कहा कि विपक्षी दल ने सिर्फ गरीबी हटाने का नारा दिया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने इस दिशा में वास्तविक काम किया है। उन्होंने जनजातीय समाज से द्रौपदी मुर्मू को राष्ट्रपति पद पर निर्वाचित करने और पीएम जनमन धरती आबा योजना की शुरुआत का भी जिक्र किया। उन्होंने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की सरकार भी प्रधानमंत्री के मार्गदर्शन में च्मोदी की गारंटीज् के तहत विकास कार्यों को आगे बढ़ा रही है। अलका चंद्राकर के अनुसार, प्रधानमंत्री ने वैश्विक स्तर पर भी अपनी पहचान बनाई है और अब तक कई देशों ने उन्हें अपने सर्वोच्च सम्मान से सम्मानित किया है, जो भारत की बढ़ती हुई वैश्विक साख को दर्शाता है।


अन्य पोस्ट