महासमुन्द

चखना सेंटर में चाकूबाजी, फरार दो गिरफ्तार
20-Jun-2026 2:36 PM
चखना सेंटर में चाकूबाजी, फरार  दो गिरफ्तार

महासमुंद, 20 जून। बीते 6 अप्रैल को बागबाहरा देसी दारू दुकान के पास स्थित चखना दुकान चलाने वाले मोनेस यादव पिता  प्रेमलाल यादव उम्र 21 वर्ष साकीन विराजपाली एवं छन्नू चक्रधारी के साथ ग्राहक गनपत निषाद पिता शत्रुघन निषाद उम्र 21 साल के बीच पैसो के लेन देन पर हुए विवाद में हुआ था। विवाद होने के बाद गनपत चखना सेंटर से चला गया और अपने अन्य साथी अर्जुन गोस्वामी, शिवा मांझी, सोनू देवांगन व एक नाबालिग के साथ पांचों को फोन कर बुलाया। सभी धारदार हथियार सहित चखना सेटर पहुंचे और गाली गलौज करते हुए मोनेस यादव को जान से मार देंगे कहकर दौड़ाकर मारने लगे।

               सभी आरोपियों ने मोनेश यादव पर धारदार चाकू से वार किया जिससे मोनेस के पीठ, पेट व व बांये हाथ में गंभीर चोटें  आई। डॉयल 112 की टीम व थाना स्टॉफ को सूचना मिलते ही घटना स्थल पहुंचे। जहां पर तीन आरोपी फरार मिले तथा दो आरोपी गनपत निषाद व एक विधि से संघर्षरत बालक को गिरफ्तार किया गया।

               बागबाहरा पुलिस ने प्रार्थी की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया तथा 3 फरार आरोपियों अर्जुन गोस्वामी, सोनू देवांगन, शिवा मांझी की पता तलाश शुरू की। लगातार प्रयास एवं सक्रिय मुखबीरी तंत्र के माध्यम से कल 19 जून को  प्रकरण में शामिल व लंबे समय से फरारी काट रहे आरोपी सोनू देवांगन एवं अर्जुन गोस्वामी दोनों निवासी बागबाहरा को गिरफ्तार करने में बागबाहरा पुलिस को सफलता मिली है। उक्त प्रकरण में दोनो आरोपियों को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।


अन्य पोस्ट