महासमुन्द
महासमुंद,19जून। महासमुन्द पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी के आरोपी गिरफ्तार किया है। इस मामले में गांव का ही व्यक्ति ट्रैक्टर-ट्रॉली चोरी का आरोपी निकला। पुलिस ने चोरी गई संपत्ति ट्रैक्टर व ट्राली कीमती करीबन 2 लाख रुपए को बरामद कर लिया गया है। बीते 16 जून को प्रार्थी उमेश सिन्हा उम्र 39 साल, निवासी ग्राम भलेसर थाना व जिला महासमुन्द ने थाने में उपस्थित होकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि 13 जून की रात्रि 11 बजे प्रार्थी के पिताजी तुकराम सिन्हा के आईचर ट्रैक्टर क्र. सीजी 6 जीएम 0256 एवं नीले रंग का ट्रैक्टर-ट्रॉली 02 चक्का को अपने गांव के बियारा में रखा था। दिनांक 14 जून की सुबह 04 बजे अपने बियारा में जाकर देखा तो ट्रैक्टर एवं ट्रॉली गायब था।
प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना महासमुन्द में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।
विवेचना के दौरान संदेही के रूप में गांव का ही राहुल देव कुर्रे ग्राम भलेसर थाना व जिला महासमुन्द से घटना के संबंध में पूछताछ करने आरोपी ने प्रार्थी के बियारा से ट्रैक्टर को ट्राली सहित चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के बयान के आधार पर ग्राम बासिन में छुपाकर रखे ट्रैक्टर-ट्राली को बरामद कर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है।