महासमुन्द
सीएमओ ने लिया सफाई का जायजा
19-Jun-2026 3:22 PM
Join WhatsApp Group 1 यहाँ क्लिक करे
महासमुंद,19 जून। नगर पालिका महासमुंद के मुख्य नगर पालिका अधिकारी सौरभ शर्मा नगर की सफाई व्यवस्था को बेहतर एवं सुचारू बनाए रखने हेतु प्रतिदिन प्रात:कालीन फील्ड भ्रमण कर रहे हैं। भ्रमण के दौरान विभिन्न वार्डों में सफाई कार्य, कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई एवं स्वच्छता संबंधी व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया जा रहा है। निरीक्षण के दौरान संबंधित प्रभारियों को निर्धारित समय पर सफाई कार्य पूर्ण करने,सार्वजनिक स्थलों पर विशेष स्वच्छता बनाए रखने तथा नागरिकों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करने के निर्देश दिऐ जा रहे हैं। सीएमओ ने कहा कि नगर को स्वच्छ एवं सुंदर बनाए रखने के लिए नियमित मॉनिटरिंग की जा रही है ।
तथा लापरवाही पाए जाने पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। नगर पालिका द्वारा नागरिकों से भी अपील की गई है कि वे स्वच्छता बनाए रखने में सहयोग करें।
Join WhatsApp Group 2 यहाँ क्लिक करे