महासमुन्द
महासमुंद,18जून। ंपिछले दिनों शिक्षा विभाग में रिक्त पदों को भरे जाने हेतु शासन द्वारा आदेश प्रसारित कर पद भरे गये लेकिन वरिष्ठों की उपेक्षा से छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ ने घोर आपत्ति की है, जिससे विफाग की कार्यप्रणाली और प्रशासनिक पारदर्शिता कटघरे में है। छग शिक्षक संघ के प्रमुख प्रांतीय संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर ने कहा कि इस तरह के विसंगति सेविभाग में चर्चा का बाजार गर्म है।
आखिर कई वरिष्ठ प्राचार्यों की मौजूदगी के बावजूद कनिष्ठों पर मेहरबानी क्यों की गई? कहा कि कई अनुभवी प्राचार्य वरिष्ठों को दरकिनार कर कनिष्ठों को उच्च पदों पर नियुक्ति से वरिष्ठ प्राचार्य में भारी आक्रोश व्याप्त है।
छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ की ओर से नाराजगी व्यक्त करते हुए प्रमुख संगठन मंत्री ओंकार सिंह ठाकुर ने बताया कि छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रसासन विभाग मंत्रालय द्वारा 14 सितंबर 2014 को जारी परिपत्र में यह स्पष्ट निर्देश है कि विभाग में रिक्त वरिष्ठ पदों का चालू प्रभार संवर्ग के वरिष्ठ अधिकारियों को बिना किसी युक्तियुक्त प्रशासकीय कारण से बायपास करते हुए कनिष्ठ अधिकारियों को पद ना सौंपा जाये। परिपत्र में यह भी स्पष्ट है कि जिन विभागों में इस तरह के कनिष्ठ अधिकारी वरिष्ठ पदों के प्रभार में है,उन्हें प्रशासकीय विभाग द्वारा तत्काल भारमुक्त किया जाकर वरिष्ठ एवं योग्य अधिकारियों को ही प्रभार दिया जावे। संगठन मंत्री ने कहा कि वरिष्ठों की उपेक्षा बर्दाश्त नहीं की जायेगी। वरिष्ठता और योग्यता को ध्यान में रखकर सामान्य प्रशासन के नियमों के अनुसार प्रभार सौंपा जाये।