महासमुन्द

जनदर्शन में 88 आवेदन
17-Jun-2026 4:16 PM
जनदर्शन में 88 आवेदन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,17जून। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित साप्ताहिक जनदर्शन में कलेक्टर विनय कुमार लंगेह ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे नागरिकों की समस्याएं एवं मांगें गंभीरता से सुनीं। जनदर्शन में राजस्व, शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल, सडक़, बिजली, सामाजिक सुरक्षा पेंशन,आवास सहित विभिन्न जनहित से जुड़े विषयों पर कुल 88 आवेदन प्राप्त हुए। कलेक्टर श्री लंगेह ने प्रत्येक आवेदन का अवलोकन कर संबंधित विभागीय अधिकारियों को त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान पिथौरा विकासखंड के ग्राम बिजेमाल की निवासी लता साहू अपने पति के निधन के बाद भूमि की फौती अपने नाम दर्ज कराने, लकवाग्रस्त शासकीय उच्चतर प्राथमिक शाला बुटीपाली के उच्च वर्ग शिक्षक तेन सिंह जगत ने नजदीकी स्कूल में स्थानांतरण, ग्राम शंकरपुर सांकरा निवासी इतवारी लाल रात्रे ने फौती दूरूस्ती, ग्राम पलसापाली सरायपाली के लंबोदर चौधरी ने चिटफंड कंपनी से अपना जमाधान और ब्याज राशि दिलाने, वार्ड क्रमांक 3 बागबाहरा के आतिफ कुरैशी ने शासकीय भूमि के अवैध प्लााटिंग और आम रास्ते में दीवार हटवाने, ग्राम जोगीडीपा के सुखराम जटवार ने अपने निजी भूमि से अवैध कब्जा हटाने हेतु आवेदन किया। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे आमजन की समस्याओं का संवेदनशीलता, जवाबदेही और प्राथमिकता के साथ निराकरण करें। जनदर्शन में जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी हेमंत नंदनवार, अपर कलेक्टर सचिन भूतड़ा, रवि साहू सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट