महासमुन्द

151 सहायक उपकरणों का वितरण
16-Jun-2026 4:28 PM
151 सहायक उपकरणों का वितरण

महासमुंद,16 जून। समाज कल्याण विभाग द्वारा समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों का त्वरित निराकरण करते हुए दिव्यांगजनों को उनकी आवश्यकता अनुसार सहायक उपकरण उपलब्ध कराए गए। जिससे उनके जीवन में नई आशा और आत्मविश्वास का संचार हुआ। उप संचालक समाज कल्याण संगीता सिंह ने बताया कि समाधान शिविरों में प्राप्त आवेदनों के आधार पर विभाग द्वारा जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कुल 151 सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। इनमें 05 मोटराइज्ड ट्रायसायकल, 06 ट्रायसायकल, 30 श्रवण यंत्र, 08 व्हील चेयरए 87 छड़ी, 10 वॉकर तथा 05 बैसाखियां शामिल हैं।


अन्य पोस्ट