महासमुन्द

ओडिशा से पहुंचे रसीले जामुन
15-Jun-2026 3:54 PM
ओडिशा से पहुंचे रसीले जामुन

महासमुंद,15जून। फलों के राजा आम को टक्कर देने आजकल महासमुंद शहर में पड़ोसी राज्य ओडिशा से पहुंचे काले-काले रसीले जामुन की बहार है। रेल से महासमुंद पहुंचने वाली खेप हालांकि इस बार भी जामुन आम लोगों के पहुंचे से काफी दूर है और पूरे 120 रुपए प्रति किलो बिक रहा है। लेकिन बाजार में आते ही इसे खरीदने वालों की कतार देखी जा रही है। लोग थोड़े तादाद में ही किंतु खरीद जरूर रहे हैं और बरसाती मौसमी फल का स्वाद ले रहे हैं।


अन्य पोस्ट