महासमुन्द

वेडनर मेमोरियल स्कूल में नवनियुक्त प्राचार्य ने कार्यभार संभाला
15-Jun-2026 3:40 PM
वेडनर मेमोरियल स्कूल में नवनियुक्त प्राचार्य  ने कार्यभार संभाला

महासमुंद, 15 जून। वेडनर मेमोरियल सीनियर सेकेंडरी स्कूल में नवनियुक्त प्राचार्य रेव्ह.फादर थैनीस राज ने कार्यभार ग्रहण किया। उनके आगमन पर विद्यालय परिसर में उल्लास का माहौल रहा। विद्यालय के मुख्य द्वार पर पहुंचते ही समस्त शिक्षकों ने करताल ध्वनि से उनका स्वागत किया। शाला के मैनेजर रेव्ह. फ ादर जार्ज कवालम एवं वरिष्ठ शिक्षक प्रकाश तिवारी ने फ ादर थैनीस राज का पुष्पगुच्छ भेंटकर स्वागत किया। स्वागत की इसी कड़ी में वरिष्ठ शिक्षिका हुमैरा जबीन ने स्मृति चिन्ह देकर भेंट की। तत्पश्चात वरिष्ठ शिक्षक उपेंद्र सोना एवं सहयोगी शिक्षिकाओं ने स्वागत गीत गाया। इस अवसर पर प्राचार्य फ ादर थैनीस राज ने अपना कार्यभार ग्रहण किया और कहा कि  वेडनर मेमोरियल जैसी गौरवशाली संस्था से जुडऩा मेरे लिए सौभाग्य की बात है। हम सभी मिलकर शिक्षा, संस्कार और अनुशासन के मूल्यों को और मजबूत करेंगे।

 मेरा प्रयास रहेगा कि नवाचार के द्वारा छात्रों का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हो और उनका भविष्य उज्जवल बने।

               इस अवसर पर शाला के मैनेजर रेव्ह. फ ादर जार्ज कवालम ने शाला में मैनेजर रह चुके रेव्ह.फादर थॉमस, सभी शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं गैर-शिक्षण कर्मचारी उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन कर शिक्षिका प्रदीप्ति चांडक ने सभी का आभार व्यक्त किया।


अन्य पोस्ट