महासमुन्द

विद्याचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि
14-Jun-2026 7:07 PM
विद्याचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

बागबाहरा, 14 जून। पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता स्व. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बागबाहरा ग्रामीण एवं कोमाखान के संयुक्त तत्वावधान में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम विधायक एवं कांग्रेस जिला अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ।

श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने स्व. विद्याचरण शुक्ल के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें विनम्र श्रद्धांजलि दी तथा उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व को याद किया।

 इस अवसर पर विधायक एवं जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारिकाधीश यादव ने कहा कि स्वर्गीय विद्याचरण शुक्ल भारतीय राजनीति के ऐसे दूरदर्शी नेता थे जिन्होंने देश और प्रदेश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया। उनका सार्वजनिक जीवन जनसेवा, संगठन निर्माण और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति समर्पित रहा, जो आज भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।  उन्होंने कहा कि स्वर्गीय शुक्ल का राजनीतिक अनुभव, नेतृत्व क्षमता और जनता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता सदैव स्मरणीय रहेगी। उनके बताए मार्ग पर चलकर ही समाज और देश की बेहतर सेवा की जा सकती है।

कार्यक्रम का संचालन शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लखबीर सिंह छाबड़ा ने किया। सभा के अंत में उपस्थित सभी लोगों ने दो मिनट का मौन रखकर दिवंगत नेता को श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर प्रमुख रूप से खिलेश्वरी ताम्रध्वज बघेल, देवेश साहू, ताम्रध्वज बघेल, भूपेंद्र सिंह ठाकुर, राहुल कुलदीप, पुरुषोत्तम साहू, शिवा जगत, पंकज हरपाल, दुर्गा सागर, राजेश सोनी, चंदूलाल साहू, देवेश मोंगरे, दिनेश बंजारे, अंजोर सिंह ठाकुर, खिलेश्वर प्रसाद सिन्हा, पोखराज साहू, मंताराम, रमेश सिंह ठाकुर, आकाश चंद्राकर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट