महासमुन्द

संजय कानन में पौधारोपण
14-Jun-2026 7:05 PM
संजय कानन में पौधारोपण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 14 जून। राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन ने शनिवार को स्थानीय संजय कानन में पौधरोपण किया। इस पौधरोपण कार्यक्रम में मुख्य रूप से वाहिनी की प्रदेश संगठन मंत्री व नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी उपस्थित थे।

 उक्त जानकारी देते हुए राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश महामंत्री रेखा बेहरा ने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी महिला संगठन द्वारा 30 पौधे संजय कानन में लगाए गए।

इस अवसर पर वाहिनी की प्रदेश संगठन मंत्री देवीचंद राठी ने कहा कि पूरे भारत में पर्यावरण संरक्षण और हरित आवरण बढ़ाने के लिए एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत व्यापक स्तर पर पौधारोपण अभियान चलाया जा रहा है। जिसके तहत राष्ट्रीय हिंदू वाहिनी संगठन प्रदेश भर में पौधारोपण कार्य जारी है। पौधा लगाने के साथ संरक्षण आवश्यक है। वृक्षारोपण को बढ़ावा देने के लिए हम सब की जवाबदारी है कि अधिक से अधिक पौधे लगाएं जिससे पर्यावरण संरक्षित होगा।

पौधारोपण में वाहिनी महिला संगठन की प्रदेश मीडिया प्रभारी निशा नायक, ममता बग्गा, राखी ठाकुर, कामिनी स्वामी, ओमन साहू, रीता यदु, जानकी यादव, अशोक पाल, सोनिया निहाल, सुमित्रा बघेल उपस्थित थीं।


अन्य पोस्ट