महासमुन्द

निखिलकांत साहू ने दिया युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू
13-Jun-2026 4:00 PM
निखिलकांत साहू ने दिया युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद के लिए इंटरव्यू

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,13 जून। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए गौरव और सम्मान का विषय है कि युवा राजनीति में अपनी सक्रियता, संगठनात्मक क्षमता एवं जनसेवा के लिए पहचान बनाने वाले युवा नेता निखिलकांत साहू ने युवा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद हेतु नई दिल्ली में आयोजित महत्वपूर्ण साक्षात्कार प्रक्रिया में हिस्सा लिया।

मालूम हो कि निखिलकांत साहू वर्तमान में महासमुंद नगर पालिका अध्यक्ष एवं युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव हैं। इससे पूर्व वे एनएसयूआई प्रदेश महासचिव, युवा कांग्रेस विधानसभा अध्यक्षए पार्षद एवं नगर पालिका सभापति जैसे महत्वपूर्ण दायित्वों का सफलतापूर्वक निर्वहन कर चुके हैं। छात्र राजनीति से लेकर जनप्रतिनिधि तक का उनका लंबा राजनीतिक सफर संगठन एवं जनता के बीच उनकी मजबूत पकड़ को दर्शाता है।

नई दिल्ली में आयोजित इस साक्षात्कार में युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष, राष्ट्रीय प्रभारी एवं कांग्रेस की कोर कमेटी के वरिष्ठ सदस्यों ने उम्मीदवारों से चर्चा की। निखिलकांत साहू ने प्रदेश में युवा कांग्रेस को मजबूत करने, संगठन विस्तार तथा युवाओं की भागीदारी बढ़ाने को लेकर अपना विजन प्रस्तुत किया।

------------


अन्य पोस्ट