महासमुन्द
महासमुंद,13जून। सरायपाली के उप पंजीयक (सब रजिस्ट्रार) कार्यालय में अज्ञात चोरों द्वारा चोरी के प्रयास का मामला सामने आया है। बदमाशों ने कार्यालय के मुख्य द्वार और उप पंजीयक कक्ष का ताला तोडक़र भीतर प्रवेश किया और तीन अलमारियों को क्षतिग्रस्त किया। चोरोंं ने एक खाली कैश पेटी को भवन की छत पर फेंका और फ रार हो गए।
उप पंजीयक आतिश देवांगन के अनुसार 10 जून की शाम करीब 6 बजे कार्यालय का कार्य समाप्त होने के बाद कर्मचारी दफ्तर बंद कर घर चले गए थे। रात के दौरान अज्ञात आरोपियों ने कटर या किसी अन्य औजार की मदद से ताले तोड़ दिए। अगले दिन सुबह करीब 7 बजे अखबार वितरित करने पहुंचे हॉकर ने ताला टूटा देखा और इसकी सूचना कार्यालय अधिकारियों को दी। इसके बाद मौके पर पहुंचकर अधिकारियों ने कार्यालय का निरीक्षण किया।
जांच में पाया कि कार्यालय में रखे महत्वपूर्ण शासकीय दस्तावेज और कंप्यूटर सिस्टम सुरक्षित हैं तथा उन्हें कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। हालांकि अलमारियों के साथ छेड़छाड़ और तोडफ़ ोड़ के स्पष्ट निशान मिले हैं। उप पंजीयक की शिकायत पर सरायपाली पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ धारा 331-4 और 62 बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के सुराग जुटाने के साथ आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास में जुटी हुई है।