महासमुन्द

बकमा-कोना में विधायक ने लगाई जनचौपाल
12-Jun-2026 9:17 PM
बकमा-कोना में विधायक ने लगाई जनचौपाल

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 12 जून। कल गुरुवार को महासमुंद विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा ने ग्राम बकमा एवं कोना में जन चौपाल लगाकर आमजनों से भेंट मुलाकात की। ग्रामीणों से सीधे संवाद करते हुए विधायक श्री सिन्हा ने उनकी समस्याओं के समाधान के लिए संबंधित विभाग के अधिकारियों को निर्देशित किया। इसके साथ ही बकमा में सीसी रोड निर्माण कार्य का भूमिपूजन कार्य भी संपन्न हुआ। उन्होंने ग्राम बकमा में साढ़े 7 लाख रुपए की लागत से बनने वाले सीसी रोड का भूमि पूजन किया। इसके पश्चात ग्रामीणों की समस्याओं को सुना।

ग्रामीणों ने गांव में सडक़ निर्माण, शेड निर्माण, स्कूल भवन सहित अन्य मांगों को विधायक के समक्ष रखी। विधायक श्री सिन्हा ने आवश्यकता अनुसार उनकी मांगों के उचित निराकरण का आश्वासन दिया। अंत में उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया।  इसके पश्चात वें ग्राम कोना पहुंचे। ग्रामीणों ने विधायक योगेश्वर राजू सिन्हा का आत्मीय स्वागत किया। उन्होंने जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों ने अपनी मांगें उनके समक्ष रखी। विधायक श्री सिन्हा ने उनकी समस्याओं के निराकरण का आश्वासन दिया। उन्होंने नव विवाहित जोड़े को उपहार प्रदान कर उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही नवजात शिशुओं को शिशु किट प्रदान किया।

इस अवसर पर भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा जिलाध्यक्ष पवन पटेल, ग्राम सरपंच कृष्ण कुमार साहू, जनपद सदस्य पुष्पा ध्रुव, भाजपा मंडल महामंत्री साजन यादव एवं डॉ माखन सिन्हा सहित रमेश शर्मा, रूपलाल ध्रुव, डॉ दूज राम साहू, रोशन यादव, चेतन चंद्राकर, पुरुषोत्तम चंद्राकर, गणेश ध्रुव, बूथ अध्यक्ष महेश ध्रुव, अनिल ध्रुव, भगवती भोई, पंचायत सचिव  रेखराम चंद्राकार, रोशन यादव, तुलस राम ध्रुव, जनकराम ध्रुव, भेखलाल खडिय़ा सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट