महासमुन्द

पं. विद्याचरण शुक्ल को दी श्रद्धांजलि
12-Jun-2026 9:17 PM
 पं. विद्याचरण शुक्ल को  दी श्रद्धांजलि

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,12 जून। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के तत्वावधान में कल स्थानीय कांग्रेस भवन में पूर्व केंद्रीय मंत्री पं. विद्याचरण शुक्ल की पुण्यतिथि के अवसर पर एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पंडित विद्याचरण शुक्ल के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम में वक्ताओं ने उनके महान राजनीतिक जीवन, राष्ट्र निर्माण और छत्तीसगढ़ राज्य के गठन में उनके ऐतिहासिक योगदान को विस्तार से याद किया। कार्यक्रम को जिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव, पूर्व विधायक विनोद सेवालाल चंद्राकर, गुरमीत चावला शहर अध्यक्ष,संजय शर्मा जिला उपाध्यक्ष ने संबोधित किया। पश्चात दो मिनट का मौन रखकर प्रार्थना की गई। श्रद्धांजलि सभा में लक्ष्मण पटेल, दाऊलाल चंद्राकर, मनोजकांत साहू, खिलावन, निर्मल जैन, भूपेंद्र ठाकुर, गणेश शर्मा, विजय बंजारे, सोमेश दवे समेत सैकड़ों लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट