महासमुन्द

कांग्रेस भवन के समीप बनेगा व्यावसायिक परिसर, महामाया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण
12-Jun-2026 4:45 PM
कांग्रेस भवन के समीप बनेगा व्यावसायिक परिसर, महामाया तालाब का होगा सौंदर्यीकरण

पीआईसी सल की बैठक में 18 एजेंडों पर चर्चा
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 12 जून।
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू की अध्यक्षता में कल सुबह 11 बजे प्रेसीडेंट इन काउंसिल की बैठक आहुत की गई। बैठक में अध्यक्ष श्री साहू द्वारा कुल 18 एजेंडे पीआईसी सदस्यों के समक्ष प्रस्तुत किए गए। सभी विषयों पर विस्तृत चर्चा उपरांत सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किए गए। अध्यक्ष श्री साहू के बेहतर समन्वय एवं सकारात्मक कार्यशैली के परिणाम स्वरूप सभी सदस्यों ने एकमत होकर जनहित के प्रस्तावों पर सहमति प्रदान की।
बैठक में पीआईसी मेंबरों को संबोधित करते हुए श्री साहू ने कहा कि अब तक आप सभी के समन्वय व सहयोग से नगर हित में पालिका निर्णय लेती रही है। आगे भी इसी प्रकार की सहयोग अपेक्षित है। हमारा प्रयास नगर के साथदृसाथ पालिका को भी सुदृढ़ बनाना है। इसके लिए समय समय पर विभिन्न मुद्दों को पीआईसी और परिषद के समक्ष रखकर शहर विकास का ख़ाका तैयार किया जाता है।

बैठक में वार्ड क्र. 28, 23, 11, 20 एवं 15 में डोम शेड, नाली, मुक्तिधाम उन्नयन, उद्यान व महामाया तालाब सौंदर्यीकरण, वार्ड 20 में कांग्रेस भवन के पास व्यावसायिक परिसर, जाति एवं निवास के प्राप्त आवेदनों पर निर्णय एवं पुष्टि, भवन, भूमि एवं दुकान नामांतरण प्रकरणों का निराकरण, बरोण्डा चौक से कलेक्टर कॉलोनी तक वाल्व चेम्बर शिफ्टिंग एवं वार्ड 05, 12, 23,27 में बोर खनन, बेलसोण्डा फिल्टर प्लांट एवं मूढ़ेना इंटेकवेल में मोटर पम्प, पैनल बोर्ड व ट्रांसफार्मर मरम्मत कार्य, फेरिक एलम ग्रेड.4 हेतु राशि 4लाख,99हजार499 के भुगतान, रिक्त सहायक ग्रेड.2 एवं ग्रेड.3 के पदों को पदोन्नति पर सहमति आदि एजेंडों पर चर्चा पश्चात निर्णय लिए गए।
नगर पालिका अध्यक्ष निखिलकांत साहू ने कहा कि पारित सभी प्रस्ताव शहर के सर्वांगीण विकास एवं नागरिक सुविधाओं के विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण हैं।

नगर पालिका परिषद जनहित के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध है। इस अवसर पर नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी, सभापति ज्योति चंद्राकर, ईश्वरी भोई, गुलशन साहू, जय देवांगन, सूरज नायक, जितेंद्र ध्रुव, सीएमओ सौरभ शर्मा, अभियंता हेमंत पिस्दा, जल विभाग प्रभारी दुर्गेश कुंजेकार,राजस्व प्रभारी गुमान ध्रुव, लेखापाल करण यादव, पीडब्लूडी नरेश ध्रुव, विद्युत प्रभारी सीताराम तेलक, सफाई प्रभारी दिलीप चंद्राकर, वाहन प्रभारी सुरेश तिवारी सहित अन्य विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट