महासमुन्द

एक ही रात में 3 बाइक पार
12-Jun-2026 4:35 PM
एक ही रात में 3 बाइक पार

महासमुंद,12जून। जिले में बाइक चोरी की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। कोतवाली और सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में चोरी के तीन अलग-अलग मामले सामने आए हैं, जिनमें घर के बाहर खड़ी दो मोटर साइकिलें और एक युवक की बाइक ढाबे से चोरी कर ली गई। पुलिस ने तीनों मामलों में अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी है।

कोतवाली थाना क्षेत्र के शंकर नगर निवासी धर्मेंद्र साहू ने शिकायत दर्ज कराई है कि उन्होंने 9 जून की दोपहर अपनी बाइक घर के बाहर खड़ी कर लॉक की थी। शाम को बाहर निकलने पर बाइक वहां नहीं मिली। काफी तलाश के बाद भी वाहन का पता नहीं चल सका। पुलिस ने सिंघोड़ा थाना क्षेत्र में एक अलग तरह की चोरी का मामला सामने आया है। ग्राम सरायपाली निवासी सदाबंद यादव ने शिकायत में बताया कि 26 मई को बसना निवासी युवक झनक नायक ने उससे लिफ्ट मांगी। रास्ते में एक ढाबे पर पहुंचकर उसने खाना खिलाने की बात कही। जब सदाबंद भोजन के लिए अंदर गया, तब आरोपी उसकी बाइक की चाबी निकालकर मोटर साइकिल लेकर फरार हो गया। घटना की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ  अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

लगातार सामने आ रहे बाइक चोरी के मामलों ने वाहन मालिकों की चिंता बढ़ा दी है। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वाहन सुरक्षित स्थान पर खड़े करें तथा अतिरिक्त सुरक्षा उपाय अपनाएं। वहीं चोरी की घटनाओं में शामिल आरोपियों की तलाश जारी है। अज्ञात आरोपी के खिलाफ  मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
इसी प्रकार इंदिरा कॉलोनी, बेमचा निवासी मोहित यादव ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह 9 जून की रात काम से लौटकर अपनी मोटर साइकिल घर के बरामदे में खड़ी कर सो गया था। सुबह उठकर देखा तो बाइक गायब थी। घटना के बाद पुलिस ने चोरी का मामला दर्ज कर आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू कर दिया है।


अन्य पोस्ट