महासमुन्द

स्वास्थ्य केंद्र में दस्त से पीडि़त महिला मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाइन, परिजन भडक़े
11-Jun-2026 3:42 PM
स्वास्थ्य केंद्र में दस्त से पीडि़त महिला मरीज को चढ़ा दी एक्सपायरी सलाइन, परिजन भडक़े

जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ  नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी-डॉ. साहू 

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,11 जून। जिले के बसना ब्लॉक अंतर्गत भंवरपुर स्वास्थ्य केंद्र में लापरवाही का ऐसा मामला सामने आया है जिसमें दस्त से पीडि़त एक महिला मरीज को एक्सपायरी डेट समाप्त हो चुकी नॉर्मल सलाइन एनएस की बोतल चढ़ा दी गई। परिजनों का आरोप है कि मार्च 2026 में एक्सपायर हो चुकी सलाइन मरीज को पूरी तरह चढ़ा दी गई और इसकी जानकारी बाद में परिजनों को हुई।             

जानकारी के अनुसार अहिल्या राणा को दस्त की शिकायत होने पर उनके परिजनों ने भंवरपुर स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया था। अहिल्या के पति हार लाल राणा का आरोप है कि मेरी पत्नी अहिल्या राणा को दस्त की शिकायत होने पर मैं भंवरपुर स्वास्थ्य वास्थ्य केंद्र लेकर गया था। वहां डॉ.मुकेश पटेल ने उन्हें एनएस की बोतल चढ़ाई और यह कहकर चले गए।

 

कहा कि थोड़ी देर बाद आकर देखेंगे। जब सलाइन पूरी तरह खत्म हो गई, तब हमारी नजर बोतल पर लिखी एक्सपायरी डेट पर पड़ी। यह देखकर हम हैरान रह गए। क्योंकि उसकी वैधता अवधि मार्च 2026 में ही समाप्त हो चुकी थी। अगर समय रहते हमें इसकी जानकारी नहीं मिलती या मेरी पत्नी को कोई गंभीर रिएक्शन हो जाता, तो उसकी जान भी जा सकती थी। मैं पूछना चाहता हूं कि जो एक्सपायरी डेट हमें दिख गई, वह अस्पताल के जिम्मेदार डॉक्टरों और स्टाफ  को क्यों नहीं दिखी?

परिजनों का कहना है कि इस घटना ने सरकारी अस्पतालों में दवाओं और जीवनरक्षक तरल पदार्थों की निगरानी व्यवस्था की पोल खोल दी है। सवाल यह है कि एक्सपायर हो चुकी सलाइन स्टॉक से वार्ड तक कैसे पहुंची। उसे मरीज को चढ़ाने से पहले किसी ने जांच क्यों नहीं की। परिजन ने दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग करते हुए कहा है कि ऐसे संवेदनशील

मामले की पुष्टि करते हुए बसना बीएमओ डॉ. नारायण साहू ने बताया कि संबंधित महिला की तबीयत फिलहाल सामान्य है। घटना की प्रारंभिक रिपोर्ट अधिकारियों को भेज दी गई है। जांच रिपोर्ट के आधार पर जिम्मेदारों के खिलाफ  नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी।


अन्य पोस्ट