महासमुन्द

अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए दिव्या का चयन
10-Jun-2026 7:04 PM
अंतरराष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए दिव्या का चयन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 10 जून। मां गायत्री उच्चतर माध्यमिक विद्यालय महासमुंद की छात्रा दिव्या रंगारी का चयन राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप के लिए हुआ है। दिव्या का चयन विगत दिवस पुड्डुचेरी में राष्ट्रीय बास्केटबॉल चैंपियनशिप में सर्वाधिक स्कोर बनाने के कारण हुआ है। इस बार अंतरराष्ट्रीय चयन वल्र्ड स्कूल बास्केटबॉल चैंपियनशिप 13 से 22 जून तक सर्बिया में आयोजित है।

 मालूम हो कि दिव्या ने छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करते हुए राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बास्केटबॉल स्पर्धा में सर्वाधिक स्कोर बनाकर नेशनल टीम में अपना स्थान सुनिश्चित किया था। इसी के साथ दिव्या रंगारी भारतीय महिला टीम की ओर से टीम में सम्मिलित हुई हैं। इससे पहले भारतीय बास्केटबॉल टीम के साथ दिव्या विश्व कप भी जीत कर भारत लौटी हैं।


अन्य पोस्ट