महासमुन्द
महासमुंद, 8 जून। नवकिरण अकादमी व जिला ग्रन्थालय महासमुंद में सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा के लिए 04 मेगा टेस्ट सीरीज का आयोजन होगा। जिला प्रशासन महासमुंद द्वारा विनय कुमार लंगेह कलेक्टर महासमुंद के मार्गदर्शन एवं रवि साहू अपर कलेक्टर व नोडल अधिकारी महासमुंद, बी एल देवांगन जिला शिक्षा अधिकारी महासमुंद के दिशा निर्देश में यह आयोजन होगा।
जारी विज्ञप्ति में डी बसंत साव जिला समन्वयक नवकिरण अकादमी ने बताया कि सूबेदार, उपनिरीक्षक, प्लाटून कमांडर भर्ती परीक्षा 2026 को ध्यान में रखते हुए टेस्ट सीरीज का आयोजन किया जायेगा।
जिसमें सूबेदार उपनिरीक्षक,प्लाटून कमांडर भर्ती के 04 टेस्ट सीरीज क्रमश: 14 जून दिन.रविवार को पेपर 1 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .01, 21 जून दिन रविवार को पेपर .2 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .02, 28 जून रविवार को पेपर .3 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .03, 05जुलाई रविवार को पेपर .4 संपूर्ण सिलेबस पर आधारित मेगा टेस्ट .04 का आयोजन किया जाएगा।
टेस्ट सीरीज दिलाने के लिए इच्छुक परीक्षार्थियों के लिए पंजीयन की अंतिम तिथि 12जून निर्धारित की गई है। इच्छुक परीक्षार्थी जानकारी प्राप्त करने और पंजीयन कराने कार्यालय नवकिरण अकादमी जिला ग्रंथालय भवन मिनी स्टेडियम परिसर में आकर संपर्क कर सकते हैं।


