महासमुन्द
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 7 जून। छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष एवं संजारी बालोद विधायक संगीता सिन्हा के महासमुंद प्रथम आगमन पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ऐतिहासिक और अभूतपूर्व स्वागत किया। खल्लारी विधानसभा के लाडले विधायक व महासमुंद जिला कांग्रेस अध्यक्ष द्वारकाधीश यादव के नेतृत्व में आयोजित इस स्वागत समारोह के बाद जिला कांग्रेस कार्यालय में जिलास्तरीय महिला कार्यकर्ता सम्मेलन संपन्न हुआ।
इस सम्मेलन में प्रदेश अध्यक्ष ने अपने ओजस्वी और तीखे तेवरों से जिले भर से आई महिला कार्यकर्ताओं में नयी ऊर्जा का संचार किया। कांग्रेस भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष संगीता सिन्हा ने राज्य की भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने महिलाओं के मुद्दों को उठाते हुए कहा कि महिलाएं आज पछता रही हैं। छत्तीसगढ़ की माताएं-बहनें आज भाजपा सरकार की महतारी वंदन योजना का सच समझ चुकी हैं और वे इस झांसे में आकर पछता रही हैं।
उन्होंने कहा कि सरकार महिलाओं को महीने का महज एक हजार रुपये दे रही है, लेकिन कमरतोड़ महंगाई, महंगे घरेलू गैस सिलेंडर और रोजमर्रा की चीजों के दाम बढ़ाकर उनकी जेब से हर महीने कई हजार रुपये वापस छीन रही है। भाजपा की नीतियां केवल चुनावी लाभ के लिए थीं। जमीन पर आज महिलाएं ठगा हुआ महसूस कर रही हैं और बढ़ती महंगाई ने घर का बजट पूरी तरह बिगाड़ दिया है। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए महासमुंद जिलाध्यक्ष एवं खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने संगठन की मजबूती और स्थानीय मुद्दों पर बेहद महत्वपूर्ण बातें कहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी की असली ताकत हमारी महिला कार्यकर्ता हैं, जो विपरीत परिस्थितियों में भी जमीन पर डटकर पार्टी का झंडा बुलंद रखती हैं। संगीता सिन्हा के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ महिला कांग्रेस एक नया इतिहास रचेगी। महासमुंद जिले का हर एक कार्यकर्ता संगठन को मजबूत करने के लिए कंधे से कंधा मिलाकर काम करेगा। कहा कि भाजपा सरकार की विफलताओं और झूठे वादों को बेनकाब करने के लिए जिला कांग्रेस का एक-एक विंग सडक़ों पर उतरेगा। हम जनता के हक की लड़ाई पूरी ताकत से लड़ेंगे। इस कार्यक्रम को कांग्रेस के कई वरिष्ठ नेताओं और प्रबुद्ध वक्ताओं ने भी संबोधित किया, जिन्होंने संगठन की एकजुटता पर बल दिया जिसमें प्रमुख रूप से चातुरी नंद (सरायपाली विधायक), अमरजीत चावला (वरिष्ठ कांग्रेस नेता), डॉ. रश्मि चंद्राकर पूर्व जिलाध्यक्ष, आलोक चंद्राकर उपाध्यक्ष जीव जंतु कल्याण बोर्ड आदि शामिल हैं। सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य महासमुंद जिले में महिला कांग्रेस की गतिविधियों को तेज करना और आगामी राजनैतिक चुनौतियों के लिए जमीन तैयार करना था। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरी निष्ठा के साथ संगठन के लिए काम करने का सामूहिक संकल्प लिया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा, राजेन्द्र चन्द्राकर, भरत ठाकुर, शहर महामंत्री निर्मल जैन, गणेश शर्मा, समीम खान, गिरीश पटेल, अंकित बागबाहरा, सुश्री दुर्गा सागर जिलाध्यक्ष महिला कांग्रेस, अन्नु चंद्राकर ब्लॉक अध्यक्ष, सती साहू महिला कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष, सीता पटेल महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव, सृष्टि चंद्राकर जिलापंचायत सदस्य, दीपा बारिक महिला कांग्रेस प्रदेश सचिव, रीमा यादव महिला कांग्रेस जिला महासचिव, सोनम बंसोड शहर अध्यक्ष महिला कांग्रेस, हेमलता निषाद महिला कांग्रेस जिला उपाध्यक्ष सेवन साहू महिला कांग्रेस जिला सचिव, रुप कुमारी धुव महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, हेमा श्रीवास महिला कांग्रेस शहर अध्यक्ष, जयश्री दास महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, सरिता प्रधान महिला कांग्रेस ब्लाक अध्यक्ष, सविता गोस्वामी महिला कांग्रेस ब्लॉक अध्यक्ष, सरस्वती यादव, कुंती यादव, नानू पुरैना, कुमारी यादव, बसंता ठाकुर पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पुन्नी सोनवानी, काजल, दीपा, दीपसिखा, केसर, सुखमोतिम, कमला, उत्तरा, सुनिता, कृतिका, दुर्गी, कुंजकला, पल्लवी, मीना, भुवनेश्वरी, आरती, प्रिती, पार्वती यादव, देवकी, जुगी बाई, रंभा सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


