महासमुन्द

ट्रक ने बाइक को रौंदा, मौत
04-Jun-2026 3:39 PM
ट्रक ने बाइक  को रौंदा, मौत

महासमुंद, 4 जून। सरायपाली थाना अंतर्गत सरसीवां रोड पर ग्राम केंदुढार ईंट भ_ा के पास बुधवार सुबह सडक़ हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई। किसी अज्ञात ट्रक ने एक बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार की मौके पर ही मृत्यु हो गई।

मिली जानकारी अनुसार चमार सिंह चौहान पिता ज्ञानसिंह चौहान बिरसिंगपाली अपने मोटरसायकलक्रमांक सीजी 06 एचएफ 7562 में मजदूरी करने सरायपाली की ओर आ रहा था। इस दौरान केन्दुढार ईंट भ_ा के पास एक अज्ञात ट्रक चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक चलाते हुए उसकी बाइक को पीछे से ठोकर मार दी। हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक मृतक मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करता था। उसका एक बेटा और दो बेटियां हैं। पुलिस ने अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ  भारतीय न्याय संहिता की धारा 106 के तहत मामला दर्ज कर विवेचना में लिया है।


अन्य पोस्ट