महासमुन्द

राशन वितरण में लापरवाही, दुकान संचालन एजेंसी निलंबित
02-Jun-2026 3:51 PM
राशन वितरण में लापरवाही, दुकान संचालन एजेंसी निलंबित

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,2जून। बसना विकासखंड के ग्राम पंचायत पेंड्रावन भगतदेवरी में राशन वितरण में भारी अनियमितताओं और हितग्राहियों को महीनों तक खाद्यान्न नहीं मिलने के मामले में आखिरकार प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। पेंड्रावन के ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से शिकायत की थी कि उन्हें तीन माह से राशन अप्राप्त है। उक्त मामले को गंभीरता से लेते हुए जिला प्रशासन ने संबंधित दुकान संचालन एजेंसी का आबंटन प्राधिकार निलंबित कर दिया है। साथ ही राशन से वंचित हितग्राहियों को खाद्यान्न उपलब्ध कराने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था भी लागू की गई है।

खाद्य निरीक्षक दीपांशु देवांगन द्वारा की गई जांच में सामने आया है कि शासकीय उचित मूल्य दुकान पेंड्रावन में राशन वितरण व्यवस्था गंभीर रूप से प्रभावित है। पोर्टल के टोल फ ्री नंबर, दीवार लेखन तक सीमित है। 29 मई 2026 तक दुकान का वितरण प्रतिशत मात्र 32.33 प्रतिशत दर्ज किया गया है। जांच के दौरान यह भी पाया गया कि दुकान संचालन एजेंसी राधा कृष्णा महिला खाद्य सुरक्षा पोषण एवं उपभोक्ता सहकारी समिति मर्यादित जामजुड़ा द्वारा अप्रैल से जून 2026 तक के तीन माह के एकमुश्त चावल सहित अन्य आवश्यक सामग्रियों का वितरण निर्धारित समयावधि में नहंीं आबंटित हुआ है। जांच प्रतिवेदन के अनुसार 7 मई 2026 तक कुल 529 राशन कार्डधारकों में से केवल 104 हितग्राहियों को ही खाद्यान्न सामग्री वितरित की गई थी। जो कार्डधारकों का मात्र 19.66 प्रतिशत है।

 वहीं 28 अप्रैल के बाद वितरण कार्य पूरी तरह बंद पाया गया। जिसके कारण ग्रामीण राशन से वंचित रह गए थे।

       जांच में खुलासा हुआ कि मई माह के प्रथम सप्ताह तक कुल 529 राशन कार्डधारकों में से केवल 104 लोगों को ही खाद्यान्न वितरित किया गया था। वितरण का प्रतिशत 20 फीसदी से भी कम होने के कारण अधिकांश पात्र परिवार राशन के लिए भटकते रहे। खाद्य निरीक्षक ने बताया कि दुकान संचालन एजेंसी को कई बार निर्देशित एवं आदेशित किए जाने के बावजूद वितरण व्यवस्था में अपेक्षित सुधार नहीं किया। लगातार शिकायतें मिलने और जांच में अनियमितताएं पाए जाने के बाद अनुविभागीय अधिकारी ;राजस्वद्ध पिथौरा को प्रतिवेदन भेजा गया। जिसके आधार पर संबंधित एजेंसी का आबंटन प्राधिकार निलंबित कर दिया गया।

       हितग्राहियों को तत्काल राहत देने के लिए प्रशासन ने पेंड्रावन के राशन कार्डधारकों को आसपास की उचित मूल्य दुकानों से खाद्यान्न उपलब्ध कराया है। इसके तहत ढोढरकसा से 52, देवरी से 20, मोहगांव से 51 तथा ढाबाखार से 87 राशन कार्डधारकों को सामग्री वितरण कराया गया। शेष पात्र हितग्राहियों को पेंड्रावन दुकान से खाद्यान्न वितरण सुनिश्चित किया गया। प्रशासन की कार्रवाई के बाद ग्रामीणों में राहत है।


अन्य पोस्ट