महासमुन्द

डीएलएड परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण
01-Jun-2026 5:56 PM
डीएलएड  परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद, 1 जून।
डी.एल.एड. प्रथम वर्ष एवं द्वितीय वर्ष मुख्य एवं अवसर परीक्षा 2026 के निरीक्षण हेतु रायपुर संभाग स्तरीय उडऩदस्ता दल क्रमांक 06 के टीम के दल प्रमुख अजित सिंह जाट सहायक संचालक रायपुर, नंद किशोर सिन्हा सदस्य सहायक संचालक महासमुन्द, प्रमोद कुमार कन्नौजे सदस्य एडीपीओ समग्र शिक्षा महासमुन्द, विद्या साहू सदस्य एपीसी समग्र शिक्षा के द्वारा महासमुन्द जिले में संचालित डी.एल.एड. परीक्षा केन्द्र डाईट महासमुन्द, पी.एम.श्री सेजेस पिथौरा, शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक शाला सरायपाली के परीक्षा केन्द्रों का आकस्मिक निरीक्षण 29 मई को किया गया।
 ज्ञात हो कि यह परीक्षा 28 मई से 12 जून तक आयोजित है। परीक्षा सुबह 9.15 से दोपहर 12.15 बजे तक आयोजित है। परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सुचारू रूप से संचालित किया जा रहा है। परीक्षा की गोपनीयता एवं अन्य आवश्यक जानकारी सहायक संचालक अजित सिंह जाट के द्वारा केन्द्राध्यक्षों को दिया गया।


अन्य पोस्ट