महासमुन्द

मूल स्वरूप में गणेश प्रतिमा विराजित करने विहिप ने सौंपा ज्ञापन
01-Jun-2026 4:03 PM
मूल स्वरूप में गणेश प्रतिमा विराजित करने विहिप ने सौंपा ज्ञापन

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद,1 जून। विश्व हिन्दू परिषद जिला महासमुन्द ने कलेक्टर महासमुन्द विनय कुमार लंगेह, अनुविभागीय अधिकारी महासमुन्द अक्षा गुप्ता को आगामी माह में गणेश चतुर्थी के अवसर पर गणेश पूजा पंडालों में गणेश प्रतिमा को अपने मूल स्वरूप में विराजित करने हेतु मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के नाम एक ज्ञापन सौंपा।

विश्व हिन्दू परिषद के जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर ने बताया कि पिछले वर्ष गणेश उत्सव के दौरान कार्टून आधारित अशोभनीय प्रतिमा पूजा पंडालों पर विराजित की गई थी, जिससे हिंदुओं की आस्था एवं धार्मिक भावनाएं आहत हुई। जिसका राज्य में भारी विरोध हुआ। कुछ स्थानों पर प्रतिमा जब्त कर तत्काल विसर्जन की करवाई भी की गई। ऐसी घटना न दोहराई जाए, इसलिए विश्व हिन्दू परिषद ने समय पूर्व ही जिला कलेक्टर एवं अनुविभागीय अधिकारी महासमुंद को पत्र प्रेषित कर प्रतिमा विराजित करने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश जारी करने की मांग की गई है।

जिलाध्यक्ष हर्षवर्धन चंद्राकर ने बताया कि चूंकि प्रतिमा निर्माण का कार्य प्रारंभ हो चुका है इसलिए बजरंग दल के सदस्यों द्वारा कुम्हार परिवारों से संपर्क कर गणेश के मूल स्वरूप में ही प्रतिमा निर्माण का निवेदन किया जा रहा है।

इस दौरान नगर अध्यक्ष चंद्रबदन मिश्रा, दानेश्वर सिन्हा,नगर मंत्री अश्वनी शर्मा, ग्रामीण उपाध्यक्ष उदयराम साहू, सुरेंद्र महाराज चंदन नेताम,राहिल गुप्ता, कान्हा प्रधान, रामेश्वर पांडे, गोलू साहू, संजय यादव, प्रमोद साहू, रामेश्वर गोलू साहू सहित बड़ी संख्या में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के कार्यकर्ता उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट