महासमुन्द
महासमुंद,1 जून। नवोदय कैंपस छिंदपाली स्थित सूने मकान से चोरों ने नगदी सहित सोने-चांदी के जेवर मिलाकर 50 हजार रुपए की चोरी कर ली। प्रार्थी की रिपोर्ट सरायपाली पुलिस ने अज्ञात के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थी लोकनाथ कैवर्त ने सरायपाली पुलिस को बताया कि वह जवाहर नवोदय विद्यालय में प्रभारी प्राचार्य हैं। गत 18 मई को दोपहर 3 बजे शासकीय कार्य से अपने परिवार के साथ रायपुर गया था। 29 मई की सुबह ही 9.30 बजे वापस घर आया तो देखा घर के सामने का ताला गायब था। अंदर जाकर देखा तो कमरे का पीछे दरवाजा का ताला नहीं था और पूरा सामान बिखरा था।
आलमारी खुला था। जिसमें रखे 40 हजार रुपए् नकद सहित 10 हजार रुपए के सोने-चांदी के गहने गायब थे। घर का ताला तोडक़र अज्ञात चोर द्वारा चोरी की गई है।
पुलिस ने प्रार्थी की शिकायत पर अज्ञात के विरूद्ध बीएनएस की धारा 305,331-4 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया है।


