महासमुन्द
कर्मियों ने आग से बचाव के गुर सीखे
‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता
महासमुंद,1 जून। आरट टोल वे प्रायवेट लिमिटेड द्वारा महासमुंंद जिले से गुजरनेवाली राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित ढांक टोल प्लाजा में एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर कार्यक्रम का आयोजन जिला सेनानी एवं अग्निशमन अधिकारी दिनेश कुमार रायते और उनकी टीम के कुशल मार्गदर्शन में किया गया। जिसमें मुख्य प्रशिक्षक के रूप में नीलकंठ चंद्राकर, जयपाल सिंह प्रधान आरक्षक, सैनिक नीलकंठ चंद्राकर, सैनिक नारायण कोसर, सैनिक 14 पंकज दीवान, वाहन चालक कबीर सोनी, सैनिक डे कुमार शामिल रहे। टोल प्लाजा प्रबंधन की ओर से मैनेजर पवन प्रशांत सिंह और सेफ्टी एक्सपर्ट उमा शंकर ने कार्यक्रम की कमान संभाली और कर्मचारियों का हौसला बढ़ाया।
प्रशिक्षण के दौरान अग्निशमन टीम द्वारा कर्मचारियों को आग से सुरक्षा, फायर उपकरण संचालन के बारे में बताया।
उमा शंकर ने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग पर चौबीसों घंटे वाहनों की आवाजाही रहती है। ऐसे में किसी भी आपातकालीन स्थिति या आगजनी की घटना से निपटने के लिए कर्मचारियों का हर समय तैयार रहना बेहद जरूरी है। इस तरह के प्रशिक्षण से कर्मचारियों का आत्मविश्वास बढ़ता है और वे किसी भी दुर्घटना को रोकने में सक्षम बनते हैं। अंत में सभी कर्मचारियों ने सुरक्षा नियमों का पालन करने का संकल्प लिया। टोल प्लाजा के सभी कर्मचारियों और अधिकारियों ने इस कार्यक्रम में बढ़-चढक़र भाग लिया।


