महासमुन्द

अवैध परिवहन, 3 हाईवा जब्त
29-May-2026 3:50 PM
अवैध परिवहन,  3 हाईवा जब्त

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 29 मई। खनिज विभाग की टीम जिले में खनिजों के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर लगातार कार्रवाई क र रही है।

बुधवार को ग्राम सरायपाली में खनिज जांच दल द्वारा औचक निरीक्षण किया जांच के दौरान खनिज चूना पत्थर गिट्टी का अवैध परिवहन करते हुए 3 हाईवा सीजी 13 जेड 2637 एवं ओडी 17 एई 8637 तथा सीजी 06 एचजी 0378 क्रमश: चालक संजीत कुमार निवासी जैतपुर तहसील बरमा जिला औरंगाबाद एवं दीपक सेन तहसील सरायपाली जिला महासमुंद तथा वाहन चालक अज्ञात से 03 वाहनों को जब्त कर सरायपाली पुलिस थाना के अभिरक्षा में सुरक्षार्थ में रखा गया है।

जब्त किये गए वाहनों के खिलाफ  छत्तीसगढ़ गौण खनिज नियम 2015 के तहत कार्रवाई की जाएगी। कलेक्टर के निर्देशानुसार सभी खनिजों का परिवहन वैध अभिवहन पासों से किया जाना है। किसी भी तरह के अवैध परिवहन भंडारण उत्खनन पाये जाने अवैध उत्खनन व परिवहनकर्ताओं के विरूद्ध इसी प्रकार कृत्य करने पर दण्डात्मक कार्रवाई ेकी जावेगी। निर्देशानुसार जिले में अवैध उत्खनन, परिवहन,भण्डारण पर प्रभावी नियंत्रण हेतु खनिज अमला द्वारा विशेष अभियान चलाकर निरंतर जांच किया जा रहा है।


अन्य पोस्ट