महासमुन्द

किसानों के अलावा अन्य कारोबारियों को भी जर्किन और डिब्बों में पेट्रोल-डीजल दिया जाए-राकेश झाबक
28-May-2026 3:25 PM
किसानों के अलावा अन्य कारोबारियों को भी जर्किन और डिब्बों में पेट्रोल-डीजल दिया जाए-राकेश झाबक

महासमुंद, 28 मई। आम आदमी पार्टी के जिला अध्यक्ष राकेश झाबक ने जिला प्रशासन द्वारा जारी आदेश सिर्फ किसानों को ही जर्किन और डिब्बों में पेट्रोल डीजल दिया जाय, यह बेतुका आदेश है।

उन्होंने इसका विरोध करते हुए कहा है कि पेट्रोल पंपों से जर्किन, डिब्बों अथवा अन्य पात्रों में पेट्रोल-डीजल देने पर रोक लगाना अव्यावहारिक और जनविरोधी निर्णय है। शहरों और कॉलोनियों में बड़ी संख्या में डीजल जनरेटर उपयोग में लाए जाते हैं, जिनके लिए डीजल की आवश्यकता पड़ती है। लाइट बंद होने पर बहुमंजिला इमारतों में लिफ्ट चलती है। केटरिंग वाले भी डीजल भट्टी का उपयोग करते हैं और ढाबों में भी डीजल भट्टी उपयोग होती है।

आम आदमी पार्टी ने मांग की है कि जिला प्रशासन अपने आदेश पर पुनर्विचार करे और  छोटे व्यवसायियों तथा उपयोगकर्ताओं को पहचान और आवश्यक जानकारी के आधार पर सुरक्षित तरीके से जर्किन या डिब्बों में पेट्रोल.डीजल उपलब्ध कराने की अनुमति दी जाए।


अन्य पोस्ट