महासमुन्द

मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गांव-गांव चलेगा जनसंपर्क अभियान
28-May-2026 3:05 PM
मोदी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने पर गांव-गांव चलेगा जनसंपर्क अभियान

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 मई। भारतीय जनता पार्टी जिला महासमुंद की महत्वपूर्ण बैठक में आगामी कार्यक्रमों, संगठन विस्तार एवं जनसंपर्क अभियान को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक का मुख्य विषय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सफल नेतृत्व में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जिलेभर में व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाना रहा। इस अभियान के अंतर्गत गांव-गांव तक पहुंचकर केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं एवं ऐतिहासिक उपलब्धियों को आमजन तक पहुंचाने का निर्णय लिया गया। बैठक में यह भी तय किया गया कि विभिन्न स्थानों पर बुद्धिजीवी वर्ग सम्मेलन आयोजित कर मोदी सरकार के 12 वर्षों की उपलब्धियों, विकास कार्यों, गरीब कल्याण योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, किसान हितैषी योजनाओं एवं भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि के विषय में विस्तृत जानकारी दी जाएगी। बैठक का संचालन जिला महामंत्री  थान सिंह दीवान एवं जितेन्द्र त्रिपाठी ने किया।

इस दौरान महासमुंद लोकसभा सांसद रूपकुमारी चौधरी, जिला प्रभारी जयंती पटेल, भाजपा जिला अध्यक्ष येतराम साहू, पूर्व सांसद चुन्नीलाल साहू, पूर्व विधायक रामलाल चौहान, प्रीतम दीवान, परेश बागबाहरा, डा. विमल चोपड़ा, जिला पंचायत अध्यक्ष मोंगरा पटेल, जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, मोर्चा.प्रकोष्ठ के पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट