महासमुन्द

आधुनिक और वैज्ञानिक भारत के शिल्पकार थे पं. नेहरू-द्वारकाधीश यादव
28-May-2026 3:00 PM
आधुनिक और वैज्ञानिक भारत के शिल्पकार थे पं. नेहरू-द्वारकाधीश यादव

‘छत्तीसगढ़’ संवाददाता

महासमुंद, 28 मई। जिला कांग्रेस कमेटी महासमुंद के तत्वाधान में कल स्थानीय कांग्रेस भवन महासमुंद में देश के प्रथम प्रधानमंत्री, पं. जवाहरलाल नेहरू की 62वीं पुण्यतिथि के अवसर पर उपस्थित कांग्रेस नेताओं, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नेहरू  के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष व खल्लारी विधायक द्वारकाधीश यादव ने कहा कि पं. जवाहरलाल नेहरू केवल एक राजनेता नहीं, बल्कि आधुनिक भारत के शिल्पकार थे।  आजादी के बाद जब देश के पास सीमित संसाधन थे, तब उन्होंने मजबूत औद्योगिक ढांचा, आईआईटी और एम्स जैसे संस्थान और भाखड़ा नांगल जैसे बांधों की नींव रखकर देश को आत्मनिर्भर बनाया। उनके विचार और लोकतांत्रिक मूल्य आज भी हमारा मार्गदर्शन कर रहे हैं। पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर ने कहा कि नेहरू जी ने विश्व पटल पर भारत को एक नई पहचान दी। उनकी गुटनिरपेक्ष नीति नेे भारत को वैश्विक महाशक्तियों के बीच एक स्वतंत्र और मजबूत आवाज के रूप में स्थापित किया। देश के विकास में उनके दिए योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता। पूर्व जिलाध्यक्ष डॉ. रश्मि चंद्राकर, शहर कांग्रेस अध्यक्ष गुरमीत चावला ने भी उपस्थितों को संबोधित किया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम के दौरान कार्यक्रम का संचालन गणेश शर्मा ने किया। उक्त कार्यक्रम में शहर महामंत्री निर्मल जैन, जिला उपाध्यक्ष संजय शर्मा,भरत ठाकुर,सोमेश दवे,गणेश शर्मा,लक्ष्मी देवांगन,समीम खान, विजय बंजारे,नितेंद्र बैनर्जी,पार्षद मुस्ताक खान विक्की, ममता चंद्राकर, राशि महिलांग समेत सैकडा़ें लोग उपस्थित थे।


अन्य पोस्ट