महासमुन्द

पुराना अस्पताल परिसर से निकला दो ट्रक मलबा
28-May-2026 2:45 PM
पुराना अस्पताल परिसर से  निकला दो ट्रक मलबा

महासमुंद, 28 मई। महासमुंद शहर के वार्ड.14 स्थित पुराने सरकारी अस्पताल कम्पाउंड के निवासियों को लंबे समय से चली आ रही गंदगी की समस्या से बड़ी राहत मिली है। परिसर में महीनों से चोक पड़ी नालियों को साफ करने के लिए सोमवार को एक विशेष अभियान चलाया गया। खुद नगरपालिका उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने मौके पर खड़े रहकर इस पूरे सफाई कार्य का निरीक्षण किया। सफाई के दौरान नालियों और परिसर से करीब दो ट्रक मलबा बाहर निकाला गया।

नपा उपाध्यक्ष देवीचंद राठी ने बताया कि इस पुराने अस्पताल कम्पाउन्ड में लगभग 10 परिवार रहते हैं। लंबे समय से नालियों की सफाई न होने के कारण यहां चारों तरफ गंदगी का अंबार लग गया था और बदबू से लोगों का जीना मुश्किल था। स्थानीय निवासियों की इस बड़ी परेशानी को देखते हुए उन्होंने नगर सुराज अभियान के तहत आवेदन लगाया थाए जिस पर त्वरित कार्रवाई करतेतहत आवेदन लगाया था जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सोमवार को अमला मैदान में उतरा।

श्री राठी ने यहांंंं गंदगी की पुनरावृत्ति न हो, इसके लिए मौके पर ही नगरपालिका के सफाई प्रभारी को कड़े निर्देश दिए हैं कि अस्पताल कम्पाउन्ड की सफाई अब अनिवार्य रूप से महीने में एक बार की जाए। श्री राठी ने सभी ठेले.खोमचे वाले, व्यवसायियों से अपील की है कि वे शहर के हित में और जलभराव को रोकने के लिए सफाई कर्मियों का सहयोग करें। इस दौरान नगरपालिका के सभापति जय देवांगन सहित अस्पताल कम्पाउन्ड के अनेक स्थानीय नागरिक व सफाईकर्मी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।


अन्य पोस्ट